Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

UP के सात शहरों में आज से शुरू होगा 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों का टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया है। देश के साथ प्रदेश में में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए आज से कोविड-19 टीकाकरण का बड़ा अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके इतर कुछ राज्य ने खुराकों की कमी का हवाला देकर तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान की तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में नौ हजार से अधिक एक्टिव केस वाले सात जिलों में आज से टीकाकरण होगा। इसके लिए लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

प्रदेश में आज से से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के कोरोना टीकाकरण की शुरुआत उन सात जिलों से हो गई है, जिनमें कोविड संक्रमण सर्वाधिक है। इनमें लखनऊ, कानपुर नगर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसके बाद इस आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। लखनऊ में सर्वाधिक एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर व बरेली में संक्रमण का खतरा काफी गहरा गया है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन शहरों में टीकाकरण हो रहा है। इन सातों जिलों में कोरोना संक्रमण के 9000 से ज्यादा सक्रिय केस हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के साथ-साथ प्रदेश में 6000 से अधिक केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण यथावत जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकरसभी आवश्यक कदम उठाने और कहीं कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। इस आयुवर्ग के टीकाकरण के मद्देनजर राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ डोज का आर्डर दिया है। इसमें से 50 लाख डोज का आर्डर भारत बायोटेक और इतना ही सीरम को दिया गया है। शेष चार से पांच करोड़ डोज की आपूर्ति के लिए राज सरकार ग्लोबल टेंडर की तैयारी में जुटी है। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी ली गई है। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9.28 करोड़ लोग हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इसके लिए जो सॉफ्टवेयर बना है उसे टेस्ट किया जाएगा। फिर अन्य जिलों में उसे विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,01,49,009 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 22,33,929 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इन्हें मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना टीके की 1,23,82,938 डोज लगाई जा चुकी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के फैसले के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई से प्रदेश में इसे अमली जामा पहनाने का निर्देश दिया था। 18 पार वालों के टीकाकरण के लिए टीके की आपूर्ति में आ रही समस्या को देखते हुए जहां कई राज्यों के कदम ठिठक गए हैं, वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार अपने निर्णय पर अडिग है। टीके की आपूर्ति की समस्या के बावजूद उसने अधिक संक्रमण वाले सात जिलों से इस अभियान का आगाज करने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि टीके की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब तो प्रदेश में जरूरत के मुताबिक सरकार निर्माता कंपनियों से टीका एयरलिफ्ट भी कराएगी।

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि कुछ राज्य जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया था वो निर्धारित तिथि पर अभियान शुरू करेंगे। उसने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी नए अभियान को शुरू करने पर उसके गति पकडऩे में वक्त लगता है। टीकाकरण अभियान का यह तीसरा चरण भी समय के साथ लय में आ जाएगा। अब राज्य टीका उत्पादकों से खुराकों की खरीद के लिये समन्वय कर रहे हैं और केंद्र आवश्यक सहायता कर रहा है। टीकाकरण कुछ राज्यों में एक से शुरू होगा जिन्होंने पहले ही उत्पादकों से समन्वय किया है। किसी भी नयी कवायद या प्रक्रिया को गति पकडऩे में समय लगता है तथा धीरे-धीरे और केंद्र बढ़ जाएंगे। कुछ समय में यह कार्यक्रम स्थिर हो जाएगा।

उधर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण पर दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, और पंजाब समेत कुछ राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त खुराक नहीं हैं जिससे वह 18 से 44 आयुवर्ग के लिए फिलहाल टीकाकरण अभियान शुरू कर नहीं कर पाएंगे।

 137 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!