Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान आये कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2021, शनिवार, सीतापुर। रामपुर में जमीन पर अवैध कब्जे के साथ फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के 50 से अधिक मामलों के आरोपित रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खां के साथ 14 अन्य बंदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। आजम खां के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव है।

जिला कारागार में निरुद्ध रामपुर सांसद एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक 72 वर्षीय आजम खां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। गनीमत है कि उनके साथ ही में उच्च सुरक्षा सेल में निरुद्ध उनका बेटा पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां एंटीजन की जांच में कोरोना से सुरक्षित पाया गया है। जेलर आरएस यादव ने बताया कि गुरुवार को जेल में संदिग्ध बंदियों के सैंपल जांचे गए थे। इसमें रामपुर सांसद समेत कुल 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जेलर ने बताया कि सांसद आजम खान का सैंपल एंटीजन से जांचा गया था, जबकि अन्य 13 बंदियों के सैंपल आरटी पीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल 14 संक्रमित बंदियों में दो महिला भी शामिल हैं। जेलर ने बताया कि रामपुर सांसद आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ उच्च सुरक्षा बैरक में निरुद्ध थे। अब आजम खां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके बैरक से अब्दुल्ला आजम को अलग कर पड़ोस की बैरक में सुरक्षित किया गया है।

मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां को तीन दिन से खांसी जुखाम की दिक्कत थी। उनके सैंपल से कोरोना संक्रमण का जांचा गया था, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह  कोविड की शुरुआत से अब तक जिला कारागार में कुल 124 बंदी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां की फरवरी 2020 से अब तक संक्रमण की कुल छह बार जांच हुई है। छठवीं बार में वह संक्रमित पाए गए हैं। जेल अस्पताल के डॉक्टर अन्य स्वास्थ्य कर्मी आजम के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टर पीयूष पांडेय ने बताया कि आजम खां स्वस्थ हैं। उन्हेंं कोई दिक्कत नहीं है। उनके स्वास्थ्य की निगरानी नियमित की जा रही है।

जेलर आरएस यादव ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में 2061 बंदी विरुद्ध हैं। जिसमें 85 महिला बंदी हैं, जबकि करीब 150 बंदी ऐसे हैं, जो 60 साल से भी अधिक आयु वाले हैं। उन्होंने बताया कि जो भी बंदी 60 वर्ष की आयु से अधिक के हैं, उन सभी को कोविड वैक्सीनेशन का लाभ दिलाया जा चुका है।

रामपुर सांसद आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं। इन्हेंं जेल की उच्च सुरक्षा वाली बैरक में रखा गया है। आजम खान के साथ ही उनकी पत्नी रामपुर विधायक डॉ तजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम भी विरुद्ध थे। इसमें सांसद की विधायक पत्नी को पूर्व में सभी संबंधित मामलों में जमानत मिल गई थी। जिससे वह जेल से बाहर हैं।

 145 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!