Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को अब लग सकेंगे पंख, मिली यह मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को अब पंख लग सकेंगे। कैबिनेट ने राज्य में पैराग्लाइडिंग समेत एयरो स्‍पोटर्स की असीम संभावनाओं को देखते हुए पहली बार उत्तराखंड फुट लांच एयरो स्‍पोटर्स, पैराग्लाइडिंग नियमावली को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार पैराग्लाइडिंग संचालकों, पायलट और इंस्ट्रक्टर्स की योग्यता का निर्धारण, साहसिक गतिविधियों के नियंत्रण और जांच के लिए तकनीकी समिति व नियामक समिति गठित की गई हैं।

पैराग्लाइडिंग के लाइसेंस को आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास रखी गई है। अलबत्ता, तकनीकी रूप से दक्ष कोई आवेदक 10 वीं पास नहीं है तो उसे दो साल के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा, ताकि इस अवधि में शैक्षिक योग्यता पूरी कर सके। नियमावली के अनुसार तकनीकी समिति प्रदेश में पैराग्लाइडिंग स्थलों का चयन करेगी। प्रत्येक ऑपरेटर को अधिकतम 10 व दो टेंडम पैराग्लाइडर संचालित करने की अनुमति देने का प्रावधान नियमावली में किया गया है। इससे पहले ऑपरेटरों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

नियमावली में ये भी प्रावधान

-टेंडम पायलट बनाने को न्यूनतम 100 घंटे की उड़ान का अनुभव आवश्यक।

-मुख्य प्रशिक्षक के लिए 200 घंटे की उड़ान और एक समय पर 50 किमी लंबी उड़ान का अनुभव व पैराग्लाइडिंग सेफ्ट में ट्रेंड होना जरूरी।

-पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर नए मानकों का होगा समावेश।

-पैराग्लाइडिंग को ड्रेस, सुरक्षा उपकरण, आयु सीमा के मानकों का निर्धारण।

-पैराग्लाइडिंग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का बीमा कराएंगे ऑपरेटर।

पर्यावरण सुरक्षा का भी रखेंगे ख्याल

पैराग्लाइडिंग समेत अन्य एयरोस्पोटर्स गतिविधियों के दौरान पर्यावरणीय सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करने पर दंड का प्रावधान भी नियमावली में किया गया है।

एडवेंचर स्पोटर्स की गतिविधियां सुचारू रूप से हो सकेंगी संचालित 

सतपाल महाराज (पर्यटन मंत्री) का कहना है कि नई नियमावली में रिस्पोंसिबल और सस्टेनेबल टूरज्मि को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के आर्थिक हितों को संरक्षित रखने का प्रयास किया गया है। अब राज्य में एडवेंचर स्पोटर्स की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।

रोक हटाने के उद्देश्य से सरकार अदालत में रखेगी अपना पक्ष

दिलीप जावलकर (सचिव पर्यटन) का कहना है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से अनुमति लेनी होगी। यही नहीं, राज्य में एयरो स्पोटर्स और व्हाइट वाटर स्पोटर्स पर लगी रोक हटाने के उद्देश्य से सरकार शीघ्र ही अदालत में अपना पक्ष रखेगी।

अब 65 साल में भी रिवर राफ्टिंग का लुत्फ

प्रदेश में गंगा समेत अन्य नदियों में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ अब 65 साल की उम्र तक उठाया जा सकेगा। उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग संशोधित नियमावली को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, जिसमें राफ्टिंग के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष करने का प्रावधान किया गया है। पहले यह आयु सीमा 14 से 60 साल निर्धारित थी। यही नहीं, रिवर राफ्टिंग के लिए 31 अगस्त के बाद विलंब शुल्क के साथ सालभर लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

रिवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग नियमावली में संशोधन की लंबे समय से उठ रही मांग के बाद उत्तराखंड पर्यटन परिषद ने इसका मसौदा तैयार किया, जिसे बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। नई नियमावली में कई संशोधन कर इसे व्यवहारिक बनाया गया है। रिवर राफ्टिंग के लिए लाइसेंस को पहले 31 अगस्त तक आवेदन शुल्क जमा करना होता था, लेकिन अब इसके बाद भी वर्षभर विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे।

राफ्टिंग के लिए राफ्ट में लोगों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। अब 16 फुट लंबी राफ्ट में आठ पर्यटक और दो गाइड ही बैठ पाएंगे। इसी प्रकार 14 फुट की राफ्ट के लिए दो गाइड समेत कुल आठ की संख्या तय की गई है। बताया गया कि नई नियमावली में अदालत के दिशा-निर्देशोंको भी सम्मिलित किया गया है।

ये भी प्रावधान

-प्रत्येक नदी में विशेष अभियानों के लिए लेनी होगी अनुमति।

-राफ्टिंग के दौरान धूमपान और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन प्रतिबंधित।

-उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर गंगा में प्रदूषण रोकने को राफ्टिंग ढुलान में प्रयुक्त होने वाले वाहन नदी तट से 100 मीटर के दायरे से आगे ले जाना प्रतिबंधित।

-राफ्टिंग तकनीकी समिति नदियों के दोनों किनारों पर राफ्ट नदी में उतारने व निकालने के स्थल करेगी चिह्नित।

-नदी तटों पर उपलब्ध राजस्व व वन भूमि में किसी प्रकार की पर्यटन गतिविधि के संचालन भूमि आवंटन से पहले पर्यटन विभाग से लेनी होगी अनुमति।

 316 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!