उत्तराखण्डविशेष
उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सुचारू से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई । दोपहर 2:00 बजे तक चले चुनाव में कुल 70 फीसदी मतदान हुआ । देहरादून के साथ साथ प्रदेश के अन्य स्थानों से भी वेब पोर्टल एसोसिएशन से जुड़े पत्रकार आकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न हुआ।
विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये सम्पन्न हो रहे हैं । अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये ।
आज ही 3:00 बजे सायं से मतगणना शुरू होगी तथा इसके उपरान्त सभी सफल प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिये जायेंगे ।
117 total views, 1 views today


