Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तरांचल ईएमई कोर सेवानिवृत सैनिक संगठन के पहले स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका ।  उत्तरांचल ईएमई कोर सेवानिवृत सैनिक संगठन के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक श्री संदीप गुप्ता जी ने बतौर मुख्य अतिथि कई पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

संगठन द्वारा देहरादून के रिंग रोड स्थित स्काई गार्डन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीए निदेशक ने कहा कि सेना में तकनीकी कोर का अहम् किरदार है। सेना के वाहन से लेकर रडार की मरम्मत व देख-रेख का जिम्मा ईएमई कोर का ही होता है। पहले स्थापना दिवस के शानदार आयोजन के लिए संदीप गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि जैसे-जैसे वक़्त गुजरेगा और जब संगठन में नए लोग जुड़ते जायेंगे, तो मुश्किलें भी बढ़ेंगी। उन्होंने संगठन को अपना पूर्ण सहयोग देने का वायदा भी किया। वहीं उन्होंने पूर्व सैनिकों के बच्चों को डीडीए में निःशुल्क कोचिंग की पेशकश भी की। संगठन के संस्थापक सेनि. हवलदार आरएन असवाल ने दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता का कार्यक्रम के लिए 25 हजार रूपये देने के साथ ही सैनिक परिवारों के के लिए आभार जताया।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर ईएमई बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल (सेनि) अभिषेक पठानिया, कर्नल (सेनि) वीएस भंडारी, हवलदार (सेनि) दान सिंह मेहता, हवलदार (सेनि) किशन कुमार गुरुंग, हवलदार (सेनि) बंशीधर इष्टवाल, ब्रिगेडियर (सेनि) विनोद पशबोला, कैप्टन (सेनि) टीपी कुंडलिया, कर्नल (सेनि) डीएस बिष्ट, कर्नल (सेनि) एके डबराल, कर्नल ले कर्नल (सेनि) बीएम दारा, ले कर्नल (सेनि) जेके छाबड़ा, ले कर्नल (सेनि) आनंद सिंह, ले कर्नल (सेनि) गौरव भंडारी, ले कर्नल (सेनि) गंगा सिंह रावत, मेजर (सेनि) एमएस नेगी, मेजर (सेनि) बीएस नेगी, सूबेदार मेजर (सेनि) अमर सिंह गुसाईं, सूबेदार (सेनि) आरडीएस रावत, जेडब्लूओ (सेनि) चंद्र सिंह नेगी, ओ कैप्टन ओ कैप्टन (सेनि) डीएस कंडारी, ओ कैप्टन (सेनि) सुदामा सिंह रावत, ओ कैप्टन (सेनि) टीएस रावत, ओ कैप्टन (सेनि) यूडी सेमवाल, ओ कैप्टन (सेनि) पीबी थापा, हवलदार (सेनि) महावीर सिंह व हवलदार (सेनि) आरएन असवाल आदि मौजूद रहे।

विदित रहे कि दून डिफेंस एकेडमी, रक्षा सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करती है । देश के श्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों में से एक दून डिफेंस एकेडमी अब तक अनेकों युवाओं को प्रशिक्षित कर सेना में भेज चुकी है । सामाजिक क्षेत्र में भी दून डिफेंस एकेडमी की भूमिका सरहनीय है । विलक्षण प्रतिभा के धनी व आदर्श व्यक्तित्व, पूर्व नौसेना अधिकारी संदीप गुप्ता द्वारा संचालित यह एकेडमी युवाओं व समाज के लिए एक वरदान है ।

 156 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!