उत्तराखण्डताज़ा खबरें
शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव-2022, कुल 65.56 फीसदी रहा मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा-2022 चुनाव आज शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभा के सीटों पर मतदान का औसत 65.56 % रहा।
6 विधानसभाओं में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान रहा।
17 विधानसभाओं में 70 से 80 फीसदी से ज्यादा मतदान रहा।
21 विधानसभाओं में 60 से 70 फीसदी से ज्यादा मतदान रहा।
22 विधानसभाओं में 50 से 60 फीसदी से ज्यादा मतदान रहा।
4 विधानसभाओं में 50 फीसदी से कम मतदान रहा।
जनपद देहरादून में कुल 62.24 फीसदी मतदान रहा।

468 total views, 1 views today

