उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने किया मतदान केन्द्रों का निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फरवरी 2022, सोमवार, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने राजपुरा हल्द्वानी, जनता उच्चतर माध्यमिक विधालय कारडोर बिन्दुखत्ता लालकुऑ, विधानसभा 56-लालकुआं में बने महिला राखी मतदान केंद्र 33 राजकीय इंटर कॉलेज दोलिया हल्दुचौड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों एव पीठासीन अधिकारियों द्वारा माक पोल कराने के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
365 total views, 1 views today
