अपर रेलवे कालोनी एवं आर्य समाज रोड, मुत्तोवाला, चन्द्रबनी में कोराना वायरस संक्रिमित व्यक्ति मिले, प्रभावित क्षेत्र कन्टेंनमेंट जोन घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित अपर रेलवे कालोनी एवं आर्य समाज रोड मुत्तोवाला चन्द्रबनी में कोराना वायरस संक्रिमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त 2 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित सोमनाथ नगर डांडा लखौण्ड निकट आईटी पार्क में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्र का 14 दिवसों के अन्तर्गत एक्टिव संर्विलासं किया गया एवं किसी भी व्यक्ति के कोरोना वायरस कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी की सस्तुति पर उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
94 total views, 1 views today