नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत दो और नए क्षेत्र घोषित हुए कन्टेंनमेंट जोन, जानिए कौन ?

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 सितम्बर, 2020 देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 13-गुरू रोड, पटेल नगर एवं सलान गाँव, पो०आ० भगवन्तपुर में कोरोना वायरस संक्रिमित पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त क्षेत्रों कों कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
13-गुरू रोड, पटेल नगर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में सड़क, पश्चिम दिशा में चेतन ओबराय का मकान, उत्तर दिशा में खाली प्लाॅट तथा दक्षिण दिशा में गम्भीर एवं ओम प्रकाश का मकान अवस्थित है तथा सलान गाँव, पो०आ० भगवन्तपुर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में पक्का रास्ता, पश्चिम दिशा में खाली भूमि, उत्तर दिशा में सलान गाँव खैरानी मार्ग तथा दक्षिण दिशा में खाली भूमि अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
90 total views, 1 views today