
आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, बेंगलुरु, कर्नाटक। धारवाड़ और बेंगलुरु शहरों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के मामले में रेलवे अधिकारियों ने दो नाबालिग लड़क़ों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों को चित्रदुर्ग के पर्यवेक्षण गृह में रखा गया है।
दोनों नाबालिग लड़क़े एसएस नगरा और बाशा नगरा के रहने वाले हैं। घटना 01 जुलाई 2023 की है। पथराव में ट्रेन की खिड़क़ी के शीशे में दरारें आ गई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जून को हरी झंडी दिखाई थी।
इस घटना से यात्रियों और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी जाँच जारी है।
238 total views, 1 views today