Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

फाटक तोड़कर रेल ट्रैक पर चढ़ा ट्रक, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

रायवाला: देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर मोतीचूर फाटक के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के गुजरने से चंद मिनट पहले उपखनिज से लदा एक ट्रक फाटक को तोड़ता हुआ पटरी पर जाकर खड़ा हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाया। इस दौरान 30 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज गति से आ रहे खनन से लदे ट्रक संख्या (पीबी 13 जेड 9706) ने मोतीचूर फाटक तोड़ दिया और पटरी पर आ गया। इस दौरान हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेक पर थी। ट्रक चालक यह लापरवाही ट्रेन में सवार हजारों लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।

मौके पर मौजूद फाटक कर्मी ने सतर्कता दिखाई और तत्काल इसकी सूचना लोको पायलट को दी। इस दौरान ट्रेन फाटक के काफी नजदीक आ गई थी। लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड कम की और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कुछ दूरी पर ट्रेन को रोक लिया। रेल कर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से बच गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को वहां से हटवाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हरिद्वार हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं लाहौरी और डीएलएस ट्रेन भी आधा घंटा देरी से चली। रायवाला जीआरपी चौकी इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि मामला हरिद्वार जीआरपी क्षेत्र का है। ट्रक को हरिद्वार जीआरपी ने अपने अंडर में लिया है।

नंदा देवी एक्सप्रेस में 21 नवंबर तक अतिरिक्त कोच

त्योहारी सीजन को लेकर ट्रेनों के टिकटों की मारामारी की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते रेलवे ने अधिक दबाव वाले रूटों को चिह्नित कर वहां की ट्रेनों में कोच बढ़ा दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि नंदा देवी एक्सप्रेस (देहरादून-नई दिल्ली) में 21 नवंबर तक के लिए एक अतिरिक्त एसी कोच (64 सीटर) बढ़ाया गया है। कहा कि दीपावली के बाद लोगों को वापस भी आना होता है। इसलिए अतिरिक्त समय तक यह व्यवस्था की गई। जबकि दून एक्सप्रेस (देहरादून-हावड़ा) व उपासना एक्सप्रेस (देहरादून-हावड़ा) में हरिद्वार स्टेशन तक के लिए एक-एक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था कर दी गई है। कुछ अन्य ट्रेनों में भी आवश्यकता के अनुसार कोच बढ़ाए जा सकते हैं।

 355 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!