Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हो रही मुसीबत की बारिश, नदियां उफान पर, 100 से अधिक मार्ग बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मुसीबत की बारिश जारी है। मलबा आने से 100 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चार धाम यात्रा मार्गों पर भी बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। बरसाती नदियां उफान पर हैं, पैदल पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कई जिलों में ग्रामीण इलाके अलग-थलग पड़े हैं। रायवाला में शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे सौंग नदी की धारा अस्थाई तटबंध को तोड़ते हुए गांव की तरफ मुड़ गई, जिससे लोग दहशत में आ गए।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे कुमाऊं में भारी बारिश के आसार हैं, लेकिन गढ़वाल में भी कही-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए शासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा है।

रायवाला में सौंग व गंगा नदी उफान पर

बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से सौंग व् गंगा नदी उफान पर है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे सौंग नदी की धारा अस्थाई तटबंध को तोड़ते हुए गांव की तरफ मुड़ गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। कई घरों तक पानी घुस गया। पूर्व ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी। वहीं सूचना पर रायवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने एक गौशाला से दो लोगों व पांच मवेशियो को सुरक्षित बाहर निकाला। नदीं की धारा डायवर्ट होने से गांव के बड़े क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, तीन घंटे उफान के बाद फिर से नदी का स्तर कम हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी जारी लगातार बारिश से खतरा बरकरार है।

भूस्‍खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी में भूस्‍खलन के कारण गंगोत्री हाईवे लालढांग के पास दो घंटे बंद रहा, जबकि यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट, जंगलचट्टी के पास बंद है। यमुनोत्री हाईवे के लगातार बंद रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण ब्रह्मपुरी, शिवपुरी और गूलर के पास नेशनल हाईवे बीती रात से बंद था। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मलबा हटाने के बाद एनएच पर यातायात शुरू हुआ।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के आनुसार, दून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटे में दून और उसके आसपास के इलाकों में 39.68 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौमम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 3 से 5 अगस्त के बीच उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है और लोगों को एलर्ट रहने की सलाह दी हैं। कुछ इलाकों में एक घंटे में 115 से 205 मिलीमीटर बारिश भी आ सकती है। पश्चिमी दबाव के सक्रिय होने से 28 जुलाई से उत्तराखंड में बारिश के दौर ने जोर पकड़ा हैं।

कैलास-मानरोवर यात्री फंसे

कैलास-मानसरोवर यात्रा दल के सदस्य विभिन्न पड़ावों पर ही फंसे हुए हैं। गुरुवार को कुछ देर के लिए मौसम साफ होने पर यात्रा पूरी कर लौटे सातवें दल के 12 यात्रियों को गुंजी से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया, वहीं 10वें दल के भी 12 यात्री पिथौरागढ़ से गुंजी भेजे गए। 10वें दल के 37 और सातवें दल के 45 सदस्य अब भी क्रमश: पिथौरागढ़ और गुंजी में ही फंसे हैं।

सड़क पर गिरा पेड़ और आया मलबा

डोईवाला के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के पर्वतीय गांव सनगांव व सिंधवाल गांव नाहीं मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क पर पेड़ के साथ मलवा आ आने के कारण मार्ग बंद हो गया। जिससे गांव के लोगों का राजधानी से संपर्क कट गया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि जेसीबी से मार्ग में गिरे मलबे वह पेड़ को हटाया जा रहा है। शीघ्र ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

चमोली में कई मार्ग बंद

लगातार हो रही बारिश से चमोली जिले में 100 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन कट गई हैं। जिले में विभिन्न विभागों की 20 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। इस कारण ग्रामीण पैदल आवाजाही कर गांवों तक पहुंच रहे हैं। कुछ सड़कों के पुश्ते टूटे हुए हैं तो अधिकर सड़कों पर लगातार मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है।

 81 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!