जनपद में आज कुल 658 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 25 जुलाई, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 36 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा पूर्व के 150 सैम्पल के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 64 सैम्पल पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 1369 हो गयी है, जिनमें 448 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 658 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोल रूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 299 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1335 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 609 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड रायपुर एवं सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत 77469 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।
आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 60 एन-95 मास्क, 1020 ट्रिपल लेयर, 105 पीपीई किट, 47 सेनिटाइजर, 100 सर्जिकल गलब्स, 1600 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खॉंसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 67 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
61 total views, 1 views today