जनपद देहरादून में आज कुल 123 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण की जाँच रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 123 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 14273 हो गयी है, जिनमें कुल 11282 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 2611 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1776 सैम्पल भेजे गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 161 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 1918 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 80545 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है।
जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 145 व्यक्तियों का चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कन्टेंनमेंन्ट जोन क्षेत्र 5 वाहनों के माध्यम से 54 क्विंनटल फल-सब्जी वितरित की गयी तथा दुग्ध विकास विभाग 208 ली० दूध वितरित किया गया।
129 total views, 1 views today