Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड-19 संक्रमण दृष्टिगत आज जनपद देहरादून में दो नए कन्टेंनमेंट जोन घोषित, जानने के लिए पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 12 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 107 इन्द्रेश नगर थाना कोतवाली एवं तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित हरिपुर सेलाकुई में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए उक्त क्षेंत्रों को लाकडाउन किया गया है। 107 इन्दे्रश नगर थाना कोतवाली का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में आम रास्ता, पश्चिम दिशा में रबैल डेरी, उत्तर दिशा में सोनू गहलोत का घर तथा दक्षिण दिशा में सुरेश चंचल का घर अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी क्रम में तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित हरिपुर सेलाकुई का वहा हिस्सा जिसके पूरब दिशा में श्री धीरेन्द्र सिंह के मकान से श्री इलम के घर तक, पश्चिम दिशा में श्री धीरेन्द्र सिंह के मकान से श्री रमेश पण्डित के घर तक, उत्तर दिशा में रमेश पण्डित के घर से प्रदीप के घर तक तथा दक्षिण दिशा में प्रदीप के मकान से श्री इलम के घर तक अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु होम क्वारेंटीन किये जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी एवं इस विषयक समुचित व प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

आज जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत साप्ताहिक बन्दी के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मंडी, शाॅपिंग काम्पलेक्स, अस्पताल, एटीएम, आदि स्थानों में सेनिटाइजेशन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर कुल 21 व्यक्तियों के चालान किये गये, जिनमें तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत 7, विकासनगर में 4, चकराता में 10 व्यक्ति शामिल है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 1511 व्यक्तियों के चालान किये गये।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 13 मोबाईल वैन के माध्यम से 82 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद के कन्टेंमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत कुल 57 ली० दूध विक्रय किया गया। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 157 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 142 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 162 व्यक्ति पहुँचे। इसके साथ ही देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 234 तथा काठगोदाम हेतु 114 व्यक्तिगये।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 22 काल जिनमें सभी काल पास हेतु प्राप्त हुई।

 79 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!