जनपद देहरादून में आज 83 व्यक्तियों की करोबा जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 दिसम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 83 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26889 हो गयी है, जिनमें कुल 23997 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1645 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 3171 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 642 सैम्पल लिए गए, जिनमें जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 179 एन्टीजन, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 61 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट 244 एन्टीजन टेस्ट, आइएसबीटी पर 16 एंटीजन तथा रेलेवे स्टेशन पर 142 एन्टीजन सैम्पल लिए गए।
106 total views, 1 views today