जनपद देहरादून में आज 73 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 2 जनवरी 2021, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 73 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 27470 हो गयी है, जिनमें कुल 24924 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1287 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 2699 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 649 सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी स्थानों पर रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 381 एन्टीजन, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 50 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट 83 एन्टीजन टेस्ट, आइएसबीटी पर 122 एंटीजन तथा रेलेवे स्टेशन पर 13 एन्टीजन सैम्पल लिए गए।
77 total views, 1 views today