जनपद देहरादून में आज 70 व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 70 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 14567 हो गयी है, जिनमें कुल 11723 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 2447 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1853 सैम्पल भेजे गये।
जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। आज जनपद में कुल 1541 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब तक कुल 81305 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 20152 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 166 आईसीयू बैड रिक्त हैं।
जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 92 व्यक्तियों का चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कन्टेंनमेंन्ट जोन क्षेत्र 8 वाहनों के माध्यम से 64 क्विंटल फल-सब्जी वितरित की गयी।
148 total views, 1 views today