उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जनपद देहरादून में आज कोरोना संक्रमण के 582 नए मामले मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ अप्रैल २०२१, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 582 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 34704 हो गयी है, जिनमें कुल 30147 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 3110 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 5955 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद में मास्क का उपयोग न करने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 923 व्यक्तियों के चालान किए गए।
100 total views, 1 views today