Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार महाकुम्भ 2021 के अन्तर्गत होने वाले शाही स्नान से पूर्व आज जिलाधिकारी ने जनपद के ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, ११ अप्रैल २०२१, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। हरिद्वार महाकुम्भ 2021 के अन्तर्गत होने वाले शाही स्नान से पूर्व आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद के ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज, रेलवे स्टेशन, एसडीएस चिकित्सालय, त्रिवेणी घाट, आईएसबीटी का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुचारू रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाही स्नान हेतु पहुँचे श्रद्धालुओं तथा जो अन्य श्रद्धालु एवं यात्रीगण पहुँचने वाले हैं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जाए ताकि किसी भी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। उन्होंने चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयाँ, उपकरण, के साथ ही चिकित्सक एवं स्टाॅप की निरन्तर उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानो पर बनाए गए शौचालय, मोबाईल टाॅयलेट पर साफ-सफाई के साथ ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नटराज में श्रद्धालुओं के लिए रात्रि निवास हेतु बनाए गए रैनबसैरे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोविड जाँच केन्द्र, डिस्पेंसरी आदि व्यवस्थाओं के साथ ही अनारक्षित टिकट घर में यात्रियों के रैनबसेरे की व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान त्रिवेणी घाट पर नगर निगम द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने, जल संस्थान, जल निगम को पेयजल पर्याप्त पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में सभी प्रकार की व्यवस्थायें यथा मेडिसन, जाँच किट, के साथ ही चिकित्सालय में पानी, बिजली, शौचालय सहित स्वच्छता व्यवस्थायें दुरूस्त रखी जाए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुचारू रखने के साथ ही शाही स्नान के दिन मुख्य मार्ग से त्रिवेणी घाट तक वाहनों की आवाजाही बन्द रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आईएसबीटी पर पर निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां यात्रियों के उपयोग हेतु पेयजल, शौचालय, टायलेट आदि व्यवस्थाओं के साथ ही साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्थायें बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ० योगेन्द्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी वि/रा बीर सिंह बुदियाल, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश वरूण चैधरी, नगर आयुक्त नरेन्द्र क्वीराल, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

[box type=”shadow” ][/box]

 

 89 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!