जनपद देहरादून में आज 230 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2020, बुधवार (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 230 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26179 हो गयी है, जिनमें कुल 23368 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1598 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 3600 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 565 सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी स्थानों पर नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हुई। इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट पर 209 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 83 एन्टीजन टेस्ट, रेलेवे स्टेशन पर 145 एन्टीजन, आइएसबीटी पर 100 एंटीजन तथा कुल्हाल चैक पोस्ट पर 28 एन्टीजन सैम्पल लिए गए।
107 total views, 1 views today