उत्तराखण्डताज़ा खबरें
रहें सावधान : बढ़ते जा रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले – आज जनपद देहरादून में मिले 210 कोरोना पॉजिटिव मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 210 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19920 हो गयी है, जिनमें कुल 17881 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1196 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 2470 सैम्पल भेजे गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 175 आईसीयू बैड रिक्त हैं।
जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 119 व्यक्तियों के चालान किये गये।
105 total views, 1 views today