जनपद देहरादून में आज कुल 279 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 279 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23135 हो गयी है, जिनमें कुल 20231 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1850 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 3473 सैम्पल भेजे गये।
आज जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 242, जिनमें 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटव प्राप्त हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 24 आरटीपीसीआर तथा 42 एंटीजन सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, रेलवे स्टेशन पर 753 सैम्पल लिए गए, जिनमें 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आईएसबीटी पर 4 एवं कुल्हाल चैक पोस्ट पर 16 सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।
जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 60 व्यक्तियों के चालान किए गए।
100 total views, 1 views today