Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर, चुनावी घोषणा पत्र अभियान का करेंगे शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2021, गुरुवार, कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वे पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चुनावी घोषणा पत्र अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके मद्देनज़र कोलकाता में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अभियान के तहत दो करोड़ सुझाव इकट्ठे किए जाएंगे जिनका उपयोग भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना घोषणापत्र तैयार करने में करेगी। बैरकपुर में पुलिस ने इस यात्रा को अनुमति नहीं दी है। पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर परिवर्तन यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने फिलहाल यात्रा को स्थगित कर दिया है। हम इसके लिए कोर्ट जाएंगे और फिर से यात्रा शुरू करेंगे। नड्डा बैरकपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता पहुंचने पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नड्डा का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा का पश्चिम बंगाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने का लक्ष्य है। भाजपा अपना घोषणापत्र बनाने से पहले पूरे प्रदेश से सुझाव लेना चाहती है।

दोपहर में लगभग 1.30 बजे जेपी नड्डा वार्ड नंबर 14, गौरीपुर जाएंगे और जूट मिल में काम करने वाले सख्श के घर भोजन करेंगे। बता दें कि राज्य में जूट मिलों का कुप्रबंधन और जूट मिल में काम करने वाले श्रमिकों की खराब जीवनशैली चुनावी मुद्दों बन गई है। राज्य की जूट मिलों में 3 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। ऐसे में नड्डा मजदूर वर्ग को संदेश देने की कोशिश करेंगे की पार्टी उनके मुद्दों को गंभीर से ले रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बताया की भाजपा अध्यक्ष इसके अलावा वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और लेखक बिभूति भूषण बंद्योपाध्याय के आवास पर भी जाएंगे। उनका वुद्धिजीवियों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे बैरकपुर में 1857 की क्रांति के नायक मंगल पांडे को भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

 78 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!