Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

आज कर सकती है भाजपा प्रत्याशी का नाम एलान

राज्य ब्यूरो, देहरादून अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत सल्ट विधानसभा सीट के 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा बुधवार को भी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई। माना जा रहा है कि भाजपा अब अपने प्रत्याशी का नाम गुरुवार को घोषित कर सकती है। सल्ट विधानसभा सीट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण गत नवंबर में रिक्त हुई थी।

इस सीट पर चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। प्रदेश भाजपा ने बीते रविवार को छह नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था। इस पैनल में दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना के अलावा दिनेश मेहरा, डा. यशपाल रावत, गिरीश कोटनाला, प्रताप सिंह व राधारमण के नाम शामिल हैं।

इनमें महेश जीना पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि बुधवार को पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब माना जा रहा है कि गुरुवार को प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

सल्ट के लिए प्रत्याशी चयन पर आज लगेगी मुहर  

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी का चयन गुरुवार को होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में इस सिलसिले में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर चुकी है। यह पैनल प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को सौंपा जा चुका है। पैनल में दो नाम शामिल हैं। प्रत्याशी चयन पर अंतिम मुहर के लिए राहुल गांधी लगाएंगे। इस सिलसिले में गुरुवार को प्रीतम सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत

बनाएंगे उत्तराखंड के नेताप्रदेश कांग्रेस के दो नेताओं को हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा को रोहतक और डा संजय पालीवाल को गुरुग्राम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बतौर पर्यवेक्षक उन्हें उक्त जिलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 727 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!