Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले आए सामने, कुंभनगरी हरिद्वार में सबसे अधिक 71 लोग संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, देहरादून। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक व अन्य राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले आए हैं। इससे पहले इस साल 16 जनवरी को 226 मामले मिले थे। कोरोना की सबसे ज्यादा मार देहरादून जनपद पर पड़ रही है। बुधवार को यहां संक्रमण दर 4.45 फीसद रही, जबकि एक दिन पहले यह 3.53 फीसद थी। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में राइंका ऊखीमठ के सात छात्र संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़े शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12048 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 11848 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुंभनगरी हरिद्वार में सबसे अधिक 71 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून में भी 63 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 22, ऊधमसिंह नगर में 14, टिहरी, रुद्रप्रयाग व पौड़ी में आठ-आठ, पिथौरागढ़ में पांच व अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 49 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में अब तक 98 हजार, 880 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 94634 (95.71 प्रतिशत) स्वस्थ्य हो चुके हैं। वायरस का प्रसार बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल 13 जनपदों में कोरोना के 1115 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित 1706 मरीजों की मौत भी अब तक राज्य में हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण का कार्य जारी है। बुधवार को 284 केंद्रों पर 17 हजार, 642 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 13628 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 1469 व्यक्तियों को भी टीका लगाया गया है। इसके अलावा 662 स्वास्थ्य कर्मियों व 1883 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 17 हजार, 660 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के दो लाख, 54 हजार, 226 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

 363 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!