Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

उत्तराखंड का ये सपना हुआ पूरा, आठ माह की कोशिश से खत्म हुआ 18 साल का सूखा

देहरादून: अपने खेल में सूबे का प्रतिनिधित्व करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। राज्य गठन के बाद प्रदेश के क्रिकेटरों ने भी उत्तराखंड की टीम से रणजी ट्रॉफी खेलने का सपना देखा। वर्ष 2002 में जब बीसीसीआइ ने नवोदित झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड को मान्यता देने का मन बनाया, तब सूबे की क्रिकेट एसोसिएशनों की खींचतान के चलते यह मसला अटक गया। अब कहीं जाकर एसोसिएशनों की यह खींचातान समाप्त होती नजर आ रही है। यह खेल मंत्री अरविंद पांडेय के ही अथक प्रयास रहे कि जो काम 18 वर्ष से नहीं हो पाया, वह आठ माह में ही पूरा हो गया। चाहे वह एसोसिएशनों के साथ एक राय बनाना हो अथवा बीसीसीआइ के दरवाजे पर लगातार दस्तक देना, खेल मंत्री की इस विषय में विशेष रुचि व सक्रियता के चलते अब उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं का अपने प्रदेश से खेलने का सपना साकार होने जा रहा है।

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अवसर मिला। अन्य खेलों में तो इन प्रतिभाओं ने अपना लोहा भी मनवाया लेकिन क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ। वर्ष 2002 में एसोसिएशनों के आपसी झगड़े के चलते यह उम्मीद धराशायी हो गई। सभी क्रिकेट एसोसिएशन खुद की मान्यता के लिए एक-दूसरे की टांग खींचती रही। वर्ष 2011 में इस दिशा में सकारात्मक प्रयास हुआ। सभी एसोसिएशनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया लेकिन सरकार को इसमें सफलता नहीं मिली।

साल 2016 में उत्तराखंड को बीसीसीआइ से मान्यता देने का विषय एफलिएशन कमेटी के सुपुर्द किया गया। इस समिति के दो सदस्य यानी आंशुमान गायकवाड़ और प्रकाश दीक्षित ने उत्तराखंड की क्रिकेट एसोसिएशनों से वार्ता कर उन्हें एक मंच पर आने की सलाह भी दी। बावजूद इसके एसोसिएशन तैयार नहीं हुई। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी के बाद एक बार फिर उम्मीदें जगी। कारण मुख्यमंत्री स्वयं एक क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष नवंबर में इसका जिम्मा खेल मंत्री अरविंद पांडे को सौंपा। उन्होंने सभी एसोसिएशनों को एक मंच पर लाने के प्रयास शुरू किए। इनसे बैठकें भी हुई लेकिन हर बार कोई न कोई इससे कन्नी काट जाता। बावजूद इसके खेल मंत्री ने हिम्मत नहीं हारी।

फरवरी 2018 में उन्होंने बीसीसीआइ की प्रशासक समिति के अध्यक्ष विनोद राय को उत्तराखंड को मान्यता देने के संबंध में पत्र लिखा। इसके बाद वे लगातार बीसीसीआइ के संपर्क में रहे। बीते रोज भी उन्होंने बीसीसीआइ अध्यक्ष विनोद राय से मुलाकात की। इसके बाद सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने बीसीसीआइ के सामने कंसेंसस कमेटी में शामिल होने पर सहमति जताई। इसके बाद सोमवार को बीसीसीआइ ने कमेटी के गठन संबंधी आदेश जारी कर दिए।

18 का आंकड़ा रहा शुभ 

उत्तराखंड क्रिकेट के लिए 18 का आंकड़ा काफी शुभ रहा है। देखा जाए तो राज्य गठन के 18 वें वर्ष यानी वर्ष 2018 में उत्तराखंड को 18 जून को ही बीसीसीआइ से मान्यता मिली है। इसी वर्ष यानी 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच भी हुआ।

एसोसिएशनों पर भी कसेगी नकेल 

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने साफ किया है कि भले ही कंसेंसस कमेटी में चार एसोसिएशनें हैं लेकिन सब पर नजर रखी जाएगी। सभी एसोसिएशन के रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेगा उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। जिसने गलत रिपोर्ट दी है और गलत काम किया है उसको कमेटी से हटाया भी जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

नई दिल्ली में इन लोगों ने रखा था बीसीसीआइ के सामने अपना पक्ष 

दिल्ली में बीसीसीआइ अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान प्रदेश की चार एसोसिएशन के पंद्रह सदस्यों ने मुलाकात की। इनमें यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के संजय गुसाईं, रोहित चौहान व अवनीश वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महिम वर्मा, मनोज रावत, राजेश तिवारी व रवि वर्मा, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के चंद्रकांत आर्य, प्रदीप सिंह, आरएस चौहान व मोहन सिंह बोहरा, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल, रामशरण नौटियाल, अंजू तोमर व अशोक शामिल थे।

 110 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!