Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

दून में भारी बारिश से बादल फटने जैसे हालात, घर और दुकानों के अंदर घुसा पानी

देहरादून: मानसून की मूसलाधार बारिश डरा रही है। मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे से सवा छह बजे के बीच एक घंटा जमकर बारिश हुई। मात्र एक घंटे में घंटाघर सहित आसपास क्षेत्र में 72.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जिससे बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए। इससे पहले शहर में सुबह सात बजे से शाम सवा पांच बजे के बीच भी 74.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। लेकिन सुबह सात बजे से 10 बजे तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद बारिश थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम चार बजे से शहर के ऊपर घने काले बादल छाने लगे।

साढ़े चार बजे के आसपास कुछ क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। पांच बजे से शहर के बल्लूपुर, माजरा, आइएसबीटी, पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, बुद्धा चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, बिंदाल पुल, गोविंदगढ़, जोगीवाला सहित कई अन्य इलाकों में भारी बारिश हुई। इस एक घंटे के दौरान भारी बारिश से घंटाघर क्षेत्र में चारों तरफ पानी-पानी हो गया।

मूसलाधार बारिश के बीच हल्का कोहरा छाने से वाहन चलाने में दिक्कत आई। उधर, बिंदाल एवं रिस्पना नदी भी उफान पर आ गईं। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.9 एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया।

आज राज्य में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के बताया कि आने वाले चौबीस घंटे में कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मसूरी एवं देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर तेज बारिश हो सकती हैं। इस दौरान तापमान 31 व 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश से शहर हुआ पानी-पानी, लोगों में दहशत 

दून में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। कई इलाकों में बादल फटने जैसी बारिश ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बारिश का पानी सड़कों और गलियों पर बाढ़ की तरह दिखाई दिया। जलभराव की जद में आने वाली कॉलोनियों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। घर और दुकानों के अंदर तक पानी घुसने से लोगों को नुकसान भी हुआ।

मंगलवार को सुबह रिमझिम बारिश के बीच कई बार धूप भी खिलती रही। मगर, शाम को हुई मूसलाधार बारिश शहर पर आफत बनकर बरसी। बारिश से शहर की मुख्य सड़कों से लेकर लिंक मार्ग और गलियां तक तालाब में तब्दील हो गईं। गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। उधर, रिस्पना, बिंदाल नदी में उफान के कारण किनारों पर रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

इन इलाकों में घरों में घुसा पानी 

इंडियन एकेडमी के पास गढ़वाली कॉलोनी, छह नंबर पुलिया से लगा आबादी क्षेत्र, डोभालवाला चौक के पास, तेग बहादुर रोड, बलवीर रोड, नेशविला रोड, नालापानी रोड, घोसी गली, पलटन बाजार, कांवली रोड, ब्राह्मणवाला, राजीव जुयाल मार्ग, पटेलनगर, चमन बिहार, चंद्रबनी, बंजारावाला, आदर्शनगर कॉलोनी, विष्णुपुरम कॉलोनी, मार्डन कॉलोनी, धर्मपुर, सुमन नगर कॉलोनी, आर्यनगर, राजपुर रोड आदि कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुस गया।

शहर में यहां बने तालाब 

राजपुर रोड यूकेलिप्टस चौराहा, एस्लेहॉल, कनकचौक, घंटाघर, इंद्रमणि बड़ोनी की मूर्ति के सामने, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, तहसील चौक, प्रिंस चौक, कांवली रोड, हरिद्वार रोड, जीएमएस रोड, निरंजपुर मंडी, आइएसबीटी, मोहकमपुर, रिस्पना, नेहरू कॉलोनी, रेसकोर्स में सड़कें पानी भरने से तालाब में तब्दील हो गई।

बारिश में फंसी रही आपदा टीम 

घर और दुकानों में पानी भरने की सूचना पर लोगों ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। आपदा प्रबंधन दल, नगर निगम और फायर सर्विस की टीमें भेजी गईं, लेकिन सड़कें जलमग्न होने से टीमें घंटों फंसी रहीं। बंजारावाला और पटेलनगर तक पहुंचने में टीम को पौन घंटे से एक घंटे का समय लगा।

पूर्व विधायक भी फंसे 

डालनवाला क्षेत्र में बारिश से अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई। यहां पूर्व विधायक राजकुमार लोगों की मदद करने के लिए निकले। मगर, उनका वाहन भी फंस गया।

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं दिया था। अचानक हुई बारिश से शहर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। बारिश से बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी कराई जा रही है।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!