Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

इन वजहों से सबसे अलग होगा IPL 2018, पहले कभी भी नहीं हुए ये एक्सपेरिमेंट

नई दिल्ली :भारत में हर साल होने वाला क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार शनिवार (आज) से शुरू हो रहा है। जी हां, हम इंडियन प्रीमियर लीग यानि की आइपीएल की ही बात कर रहे हैं। आइपीएल तो हर साल होता है लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) जैसी टीमें स्पॉट फिक्सिंग के विवादों को पीछे छोड़ते हुए दो साल बाद इस लीग में फिर से वापस आ गई हैं। आठ टीमों में से सात के कप्तान भारतीय हैं। आइपीएल के सीजन 11 में 8 टीमें अगले 51 दिन तक 51 करोड़ रुपए और आइपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए मैदान पर दम दिखाएंगी। टूर्नामेंट में कुल 60 मैच होंगे।

इस बार का आइपीएल सीजन पिछले सभी संस्करणों से कई मायनों में अलग होगा। IPL 2018 में पिछले सीजन के मुकाबले बहुत से बदलाव देखेने को मिलेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इन बदलावों के बारे मेंं-

आइपीएल में पहली बार DRS का होगा इस्तेमाल

आइपीएल के 10 संस्करणों में कभी भी डिसीजन रिब्यू सिस्टम का इस्तेमाल नहीं हुआ था, लेकिन इस सीजन में दर्शकों को पहली बार इस टूर्नामेंट में DRS देखने को मिलेगा। सभी टीमों को एक इनिंग में एक-एक रिव्यू मिलेगा।

पहली बार दो जर्सी में दिखेंगी टीमें

पहले के सीजन में आपने सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को ही दो अलग-अलग जर्सी में देखा होगा। RCB की टीम सभी सीजन में एक न एक मैच हरी जर्सी में जरुर खेलती है, लेकिन इस बार तो आपको सभी टीमें दो-दो जर्सी में खेलती नज़र आएंगी। जी हां, आइपीएल में इस बार हर टीम की दो-दो जर्सी होंगी। होम मैच में टीमें अलग जर्सी में नज़र आएंगी और अवे मैच में टीम दूसरी जर्सी पहनेंगी। ऐसा अभी तक सिर्फ फुटबॉल में ही देखने को मिलता था।

बीच सीजन में बदलेंगे टीमों के खिलाड़ी

आइपीएल के 11वें सीजन में 25वें मैच के बाद खिलाड़ी दूसरे टीमों में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि ये नियम भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों के लिए नहीं है। इस नियम के चलते विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही 25वें मैच के बाद दूसरी टीमों में ट्रांसफर किया जा सकता है। खिलाड़ियों के दूसरी टीम में जाने के लिए दोनों टीमों की सहमति जरूरी होगी। हालांकि, सिर्फ उन्हीं विदेशी खिलाड़ियों का ट्रांसफर हो सकता है, जिसने लीग में तब तक 2 या उससे कम मैच खेले हों।

डीडी पर भी देख सकेंगे मैच

आइपीएल के पिछले सीजन आप सिर्फ एक ही चैनल पर देख सकते थे, लेकिन इस बार IPL के फैंस मैच का मज़ा डीडी स्पोर्ट्स पर भी ले सकेंगे। डीडी स्पोर्ट्स ओपनिंग सेरेमनी, पहला मैच, रविवार के मैच और फाइनल मैच का प्रसारण करेगा। हालांकि इन मैचों को एक घंटे की देरी से दिखाया जाएगा।

सीएसके और राजस्थान की वापसी से लगा तड़का

इस सीजन में राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2 साल का निलंबन खत्म होने के बाद एक बार फिर से आइपीएल में वापसी करेंगी। इससे पहले आइपीएल के इतिहास में ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि कोई टीम निलंबित होने के बाद वापस इस टूर्नामेंट में खेलने उतरी हो। धौनी एंड कंपनी के प्रशंसक उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें उम्मीद होगी कि पीली जर्सी वाली टीम तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रहेगी।

 67 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!