Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

चमोली में फटा बादल, कई गोशालाओं के ऊपर आया मलबा

देहरादून: देर रात हुई भारी बारिश से चमोली जिले घाट क्षेत्र के सगोला बगड़ में बादल फट गया। रात को लोगों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, पहाड़ी से आए मलबे में कई गोशालाएं व मवेशियां दब गए। प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

हालांकि प्रशासन के मुताबिक बादल फटने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। गांव वालों की कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं इसकी चपेट में आने से कई गोशालाएं और मवेशियों की दबने की पुष्टि प्रशासन ने की है।

उत्तराखंड से सितंबर के तीसरे सप्ताह में विदा होगा मानसून

उत्तराखंड में मौमस के तेवर अब नरम पडऩे लगे हैं। गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में बौछारें अवश्य पड़ीं, लेकिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में चटख धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून विदा होने को है और सितंबर के तीसर सप्ताह में यह उत्तराखंड से विदा हो जाएगा।

मौसम भले ही साफ हो लेकिन सड़कों पर मुसीबत टली नहीं है। प्रदेश में भूस्खलन से 70 से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही बाधित है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद बदरीनाथ के पास लामबगड़ में हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया है। बुधवार को मलबा आने से यहां पर मार्ग बंद हो गया था। यद्यपि लामबगड़ में रुक-रुक कर पहाड़ी से मलबा गिरने का दौर जारी है। सीमा सड़क संगठन के जवान मलबा हटा रहे हैं। प्रशासन एसडीआरएफ की देखरेख में वाहनों की आवाजाही करा रहा है।

सैलानियों से गुलजार हुआ कैम्पटी फॉल

मसूरी के पास प्रसिद्ध कैम्पटी फॉल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के कारण फॉल में आए उफान से आसपास के क्षेत्र में मलबा भरने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब मौसम ठीक है। इसलिए फॉल के आसपास का ज्यादातर मलबा भी हटा लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को झरने में लुत्फ लेने करीब सात सौ सैलानी यहां पहुंचे।

तेज बारिश से कई चौराहों पर हुआ जलभराव

देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते एकाएक मूसलाधार बारिश से कई चौक-चौराहों पर जलभराव हो गया। करीब दो घंटे शहर के कई इलाकों में तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश होती रही। रात करीब आठ बजे बारिश थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, बारिश के चलते प्रदेश की 72 सड़कें अवरुद्ध हैं। गुरुवार को ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे खुल गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में दून और मसूरी में एक-दो दौर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 व 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 93 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!