Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की, अनशन पर बैठे; एक शिक्षक ने फाड़ी अपनी कमीज

देहरादून: शिक्षा विभाग की तमाम सख्ती के बावजूद राजकीय शिक्षक संघ पीछे हटने को तैयार नहीं है। संघ ने आज से अपना आंदोलन तेज कर दिया है। विभाग व सरकार पर आंदोलन को गंभीरता से न लेने और शिक्षकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की। साथ ही शिक्षक आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान शिक्षकों के धरने में पहुंचे शिक्षा निदेशक आर के कुंवर से वार्ता चल ही रही थी तभी प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर सोहन माजिला ने अपनी कमीज फाड़ दी। वहीं, मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने गुपचुप ढंग से ताला लगा कर गायब हो गए। बाद में ताला तोड़कर कार्यालय खोला गया।

शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में राजकीय शिक्षक संघ 18 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलित है। संघ का क्रमिक अनशन मंगलवार को आमरण अनशन में बदल गया। संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों के स्थानांतरण की भी संगठन ने कड़ी भर्त्‍सना की। स्थानांतरण आदेश निरस्त न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी ने कहा कि शिक्षा निदेशक की ओर से नोटिस जारी किया गया है। यह शिक्षकों का उत्पीड़न है। संघ व शिक्षक इससे नहीं डरेंगे। यदि उनकी मांगों पर सही समय पर कार्रवाई कर दी जाती तो शिक्षक आंदोलन करते ही क्यों। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, प्रांतीय संयुक्त योगेश घिल्डियाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, जनपद अध्यक्ष पौड़ी जयदीप रावत, पूर्व प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुंदर कुंवर आदि उपस्थित रहे।

 जूहा शिक्षक संघ भी समर्थन में 

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उक्त मसले पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहा है। केवल प्रांतीय व जनपद स्तरीय पदाधिकारी चरणबद्ध ढंग से क्रमिक अनशन में शामिल हो रहे हैं। जिससे पठन-पाठन में भी कोई व्यवधान नहीं पड़ रहा है। ऐसे में पदाधिकारियों का स्थानांतरण न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सूरज चंद्र मंद्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सीईओ कार्यालय पर तालाबंदी से खुद को अलग किया

हरिद्वार में राजकीय शिक्षकों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सीईओ कार्यालय पर तालाबंदी से खुद को अलग कर लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार शर्मा और महामंत्री रवींद्र रोड का कहना है राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 31 जुलाई को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी के कार्यक्रम में कोई सहयोग नहीं करेगा। हमारे समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं पूरी तरह से आंदोलन से अलग रह कर अपने अपने विद्यालयों में पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करेंगे। जिला इकाई ने प्रात स्तर के कुछ नेताओं के मनमानी के चलते इससे जिला इकाई को अलग कर लिया है।

 199 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!