Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

सिम कार्ड के बाद पतंजलि ला रहा सुरक्षित वीडियो मैसेजिंग का किम्भो एप, जानिए खासियत

हरिद्वार : योगगुरु बाबा रामदेव सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। पतंजलि सिम कार्ड के बाद अब वे वीडियो मैसेजिंग एप ‘किम्भोट लॉंच करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका ट्रायल हो चुका है, इसे आधिकारिक रूप से लांच करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि कम्युनिकेशन के किम्भो एप के जरिये आदान-प्रदान होने वाले संदेश और बातचीत पूरी तरह सुरक्षित होगी। यह डाटा सर्वर और क्लाउड में से किसी पर भी उपलब्ध नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि किम्भो के लिए जो सर्वर तैयार किया गया है, उसमें डाटा सेव करने का विकल्प ही नहीं रखा गया है। यह डाटा एक नियत अवधि के बाद सर्वर और उपभोक्ता दोनों की डिवाइस से स्वत: ही डीलिट हो जाएगा।

श्री तिजारावाला ने बताया कि किम्भो और उसके अपडेट वर्जन का ट्रायल सफल रहा। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। किम्भो का उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी मैसेजिंग एप उपलब्ध करना है। ताकि, विदेशी हमारे डाटा का अनधिकृत उपयोग न कर सकें।

इस एप के जरिये होने वाला ‘डाटा एक्सचेंज’ पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। किम्भो अपने यूजर्स को वीडियो कॉङ्क्षलग की सुविधा देगा। ग्रुप चैट, डाटा शेयरिंग, फोटो शेयरिंग आदि फीचर्स भी इसमें मौजूद होंगे।

उन्होंने बताया कि यूजर्स इसके जरिये डूडल, स्टिकर, गिफ (जीआईएफ), लोकेशन, लिंक, कांटेक्ट आदि भी शेयर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद पतंजलि कम्युनिकेशन फेसबुक की तर्ज पर सोशल साइट लाने की भी तैयारी कर रहा है।

रियल टाइम मैसेंजिंग का अनुभव

किम्भो मैसेजिंग एप तेज गति वाला है। यह सॉकेट तकनीक पर आधारित है, जिससे यूजर्स को रियल टाइम मैसेंजिंग और चैट का अनुभव होगा। दावा किया कि ट्रायल के दौरान ही करीब पांच हजार लोगों ने खूबियों से प्रभावित होकर इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया था।

सिम हो चुका लाँच

पतंजलि कम्युनिकेशन भारत संचार निगम लिमिटेड के सहयोग से 27 मई को पतंजलि सिम कार्ड लाँच कर चुका है। हालांकि ये सिम कार्ड फिलहाल केवल पतंजलि कर्मियों के ही लिए उपलब्ध हैं।

 84 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!