Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, मानदेय और वेतन की गई बढ़ोतरी

देहरादून। प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और सहायताप्राप्त अशासकीय डिग्री कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। नए साल के मौके पर उन्हें सातवें वेतनमान की सौगात मिलना तकरीबन तय हो गया है। वहीं, केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बड़ा इजाफा किया है।

विवि शिक्षकों को सातवां वेतन देने का रास्ता साफ

प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और सहायताप्राप्त अशासकीय डिग्री कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। नए साल के मौके पर उन्हें सातवें वेतनमान की सौगात मिलना तकरीबन तय हो गया है। इस संबंध में विभागीय पत्रावली को गुरुवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है।

राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों, डिग्री कॉलेजों और सहायतप्राप्त डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म होने को है। उक्त शिक्षक व कार्मिक लंबे समय से सातवां वेतन देने को सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। खराब माली हालत का हवाला देते हुए सरकार अब तक निर्णय नहीं ले पाई। विश्वविद्यालयों के तमाम शिक्षक संगठन सातवें वेतनमान को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। विश्वविद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर, सत्र को व्यवस्थित करने समेत कई सुधारात्मक कदम उठाने के बाद आखिरकार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ रावत ने शिक्षकों की मांग पर हामी भर दी है। उच्च शिक्षा महकमे ने सातवें वेतनमान से संबंधित फाइल को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। इससे उक्त विषय कैबिनेट के समक्ष रखे जाने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने पर मुहर लग सकती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा

प्रदेश की 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए साल में दाखिल होने से ऐन पहले तोहफा मिल गया है। केंद्र सरकार ने उनके मानदेय में बड़ा इजाफा किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब प्रतिमाह 1500 रुपये, सहायिकाओं को 750 रुपये और मिनी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये बढ़कर मिलेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

बढ़ा हुआ मानदेय एक अक्टूबर, 2018 से लागू किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से उक्त मानदेय वृद्धि के संबंध में बीती 20 सितंबर, 2018 को पत्र भेजा गया था। उक्त पत्र में केंद्र सरकार की ओर से मानदेय को पुनरीक्षित किया गया है। आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रतिमाह मानदेय के तौर पर 2250 रुपये धनराशि के अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल संचालन एवं आवंटित कार्यो को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिमाह 250 रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा।

केंद्र से मानदेय के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से भी मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। केंद्र के पुनरीक्षित मानदेय के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 रुपये, सहायिकाओं को 3700 रुपये और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4750 रुपये हर महीने मिल सकेंगे। प्रदेश सरकार अपनी ओर से भी आंगनबाड़ी, कार्यकर्ताओं को 3000 रुपये, सहायिका को 1500 रुपये और मिनी कार्यकर्ता को क्रमश: 1250 रुपये मानदेय उपलब्ध करा रही है। राज्य में इस वक्त 14947 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 14947 आंगनबाड़ी सहायिका और 5120 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं।

 

 729 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!