Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, 20 हजार के करीब पंहुचा, 13608 हुए ठीक

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को राज्य में 592 नए मरीज मिले। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 19827 पहुंच चुकी है। 13608 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5828 का इलाज चल रहा है। आठ लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 280 पहुंच चुकी है। प्रदेश में हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अगस्त माह में 12644 लोग संक्रमित हुए हैं। यह कुल मरीजों का 64 फीसद है। प्रदेश में कोरोना की दस्तक हुए साढ़े पांच माह बीत गए हैं। संक्रमितों की संख्या देख यह कहा जा सकता है कि शुरुआती साढ़े चार माह पर, बीता एक माह भारी पड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 10701 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिनमें 10109 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है। देहरादून में सबसे ज्यादा 149 लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं हरिद्वार में 138 लोग संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में भी 99 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 58 व टिहरी गढ़वाल में भी 52 नए मामले आए हैं। उत्तरकाशी में 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, चंपावत व पौड़ी गढ़वाल में 13-13, अल्मोड़ा में दस, रुद्रप्रयाग में सात और पिथौरागढ़ और बागेश्वर में छह-छह मरीज मिले हैं।

आठ और मरीजों की जान गई

प्रदेश में कोरोना संक्रमित आठ और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 72 वर्षीय, 69 वर्षीय और 62 वर्षीय तीन पुरुषों की मौत हुई है। साथ ही 59 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उधर, हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भी कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें ऊधमसिंह नगर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, बाजपुर निवासी 20 वर्षीय शख्स को निमोनिया, सांस संबंधी दिक्कत भी थी। वहीं, बहेड़ी, बरेली निवासी 25 वर्षीय मरीज निमोनिया के अलावा एनीमिया व लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त था।

604 मरीज स्वस्थ

प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 604 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें 227 हरिद्वार, 209 देहरादून, 57 नैनीताल, 29 टिहरी, 27 चमोली, 27 उत्तरकाशी ,19 पौड़ी, सात रुद्रप्रयाग और दो अल्मोड़ा, से हैं।

 56 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!