Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में धधक रहे हैं जंगल, बेबस है महकमा; पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। धधकते जंगल और बेबस महकमा। उत्तराखंड में इन दिनों तस्वीर कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार जंगल धधक रहे हैं। एक जंगल में आग बुझती नहीं कि दूसरे में भड़क उठती है। अब तो आग विकराल रूप धारण करती जा रही है। खासकर पिछले दो हफ्तों में। इस अवधि में ही जंगलों में आग की 623 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि 15 फरवरी से 30 अपै्रल तक 88 घटनाएं हुई थीं। इसके साथ ही इस फायर सीजन में अब तक वनों में आग की घटनाओं की संख्या 711 पहुंच चुकी है, जिसमें 992 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस बीच अल्मोड़ा के मानीला के जंगल में भड़की आग से वहां रखा लीसे का स्टाक खाक हो गया। यही नहीं, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत जिलों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अभी भी आग भड़कने की सूचना है।

15 फरवरी को अग्निकाल (फायर सीजन) शुरू होने पर वन महकमे की ओर से आग से निबटने के पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा किया गया था। इस बीच मौसम ने भी साथ दिया और अंतराल में होती रही बारिश के चलते 30 अपै्रल तक आग की छिटपुट घटनाएं ही होती रहीं। एक मई से पारे की उछाल के साथ ही जंगल तेजी से धधकने लगे तो महकमे तैयारी को लेकर किंतु-परंतु करने लगा। यह ठीक है कि आग से 992 हेक्टेयर को नुकसान पहुंचा है, मगर घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं।

सवाल ये भी उठता है कि जब अग्निकाल शुरू होने से पहले फायर लाइनों के फुकान समेत अन्य कदम उठाए गए थे तो आग की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा। कई क्षेत्रों में ये बात भी सामने आ चुकी है, वहां जंगल पांच-छह दिन तक सुलगते रहे। ग्रामीणों के सहयोग से जैसे- तैसे वहां आग पर काबू पाया जा सका। ऐसे में महकमे की तैयारियों पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

इस बीच अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत जिलों में कई जगह सोमवार को भी जंगल धधकते रहे। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के मानिला वन क्षेत्र में लगी आग ने रिहायशी इलाके के नजदीक जंगल में रखे गए लीसा स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लीसे से भरे टिन धू-धू कर जलने लगे। वहां लीसे से भरे 150 टिन रखे गए थे। इनमें होने वाले विस्फोट से लोग सहमे रहे। साथ ही रतखाल बाजार व आसपास के क्षेत्रों में धुएं के काले गुबार छाये रहे। यही नहीं, पुरियाचौरा में गैस गोदाम के नजदीक भी आग पहुंच गई थी, जिस पर किसी तरह काबू पाया जा सका।

 93 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!