Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले योद्धा के परिजन को भूला सिस्‍टम

हल्‍द्वानी: दस आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले बिंदुखत्ता के बहादुर योद्धा लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी की शहादत को भी सिस्टम ने मानो भुला दिया है। मरणोपरांत वीरता का सर्वोच्च पदक अशोक चक्र मिलने के बावजूद अब तक बैंक ने पदक के साथ मिलने वाली मासिक धनराशि शहीद के परिवार को देनी शुरू नहीं की है। बैंक प्रबंधन सेना की ओर से आदेश न मिलना बताकर पल्ला झाड़ रहा है। अब जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने शहीद के परिवार को हक दिलाने के लिए आगे आए हैं। इधर, लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहने वाले मोहन नाथ गोस्वामी वर्ष 2002 में नौ पैरा में भर्ती हुए थे। जांबाजी के दम पर उन्होंने जल्द ही सेना में एक विशेष पहचान बनाई। कई बार सेना के खतरनाक मिशन में शामिल होकर आतंकियों के दांत खट्टे किए। कमांडो का प्रशिक्षण ले चुके मोहन नाथ वर्ष 2015 में जम्मू-कश्मीर के विशेष बल पैरा कमांडो दस्ते में शामिल थे। 23 अगस्त 2015 को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। इसमें तीन आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन के बाद मोहन ने एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) से सटे जंगल में साथियों की मदद से तीन और आतंकियों को मार गिराया। जबकि एक आतंकी जिंदा पकड़ लिया गया। यह उनका अंतिम सैन्य अभियान साबित हुआ था।

देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान योद्धा मोहन नाथ गोस्वामी को वर्ष 2016 में केंद्र सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र दिया। तब गणतंत्र दिवस पर मोहन की पत्नी भावना और बेटी भूमिका को अशोक चक्र तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी ने सौंपा था। लेकिन शहीद परिवार को सरकार की तरफ से हर महीने दी जाने वाली 12 हजार रुपये की धनराशि नहीं मिल पाई। सिस्टम से हार चुकी शहीद की पत्नी की दास्तां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सुनी तो वह मदद के लिए आगे आए।

भावना (शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी) का कहना है कि सरकार की ओर से अशोक चक्र विजेता के आश्रित को प्रतिमाह मिलने वाली मासिक धनराशि अब तक मिलनी शुरू नहीं हुई है। इसके लिए मैं सेना से लेकर बैंक प्रबंधन तक कई बार पत्राचार कर चुकी हूं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर रौतेला ने मासिक धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

मेजर बीएस रौतेला (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, नैनीताल) का कहना है कि अशोक चक्र पदक विजेता को सरकार की ओर से 12000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। मोहन नाथ की पत्नी भावना ने अब तक मासिक धनराशि न मिलने की जानकारी दी है। इस पर एसबीआइ बैंक प्रबंधन से संपर्क किया गया है। भावना को जल्द उनका हक दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 54 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!