Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

दून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को दो माह पूरे, ढहाए 81 निर्माण

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को पूरे दो माह हो गए हैं। अभी तक टास्क फोर्स 4434 अतिक्रमण ध्वस्त कर चुकी है। जबकि, 7717 अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। टास्क फोर्स ने शहर में 81 अतिक्रमण को ढहा दिया। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि जब तक शहर पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त नहीं हो जाता, अभियान जारी रहेगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र की सड़क, फुटपाथ, नाली और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ 28 जून से अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान मुख्य सड़कों के अलावा लिंक मार्गों पर कई बड़े अतिक्रमण हटाए गए।

अभियान को पूरे दो माह हो गए हैं। इस दौरान कांवड़ सीजन और बारिश के दौरान कार्रवाई थमी रही। अभी भी शहर में 40 फीसद अतिक्रमण बाकी है। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं है।

टास्क फोर्स ने कारगी चौक बंजारावाला रोड पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह और बृजेश तिवारी के नेतृत्व में 81 अतिक्रमण ध्वस्त किए। वहीं रेसकोर्स क्षेत्र में एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल के नेतृत्व में 21 अतिक्रमण गिराए। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी दोनों सड़कों पर शेष अतिक्रमण हटाया जाएगा।

उधर, अभियान के दौरान 114 भवनों के सीलिंग की कार्रवाई के चलते लोग एमडीडीए और सर्वे चौक स्थिति मिनी सचिवालय पहुंच रहे हैं। यहां लोग सीलिंग हटाने को लेकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं।

 109 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!