Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

चिदंबरम पर भाजपा का अबतक का सबसे बड़ा हमला, नवाज शरीफ से की तुलना

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम को एक बार फिर केंद्र सरकार ने निशाने पर लिया। कालाधन कानून के तहत आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति का जमकर घेराव किया। यहां तक की उन्होंने चिदंबरम की तुलना पनामा पेपर लीक मामले में फंसे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ तक से कर दी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि जैसे नवाज शरीफ पर राजनीतिक प्रतिबंध लगाया गया, क्या वैसी कार्रवाई चिदंबरम पर करेंगे?

क्या चिदंबरम पर कार्रवाई करेंगे राहुल

उन्होंने कहा, ‘चिदंबरम ने अपनी और परिवार के सदस्‍यों की विदेशी संपत्ति का ब्यौरा 2014 लोकसभा चुनाव के लिए दिए गए हलफनामे में नहीं दिया, जो कानून का उल्‍लंघन है। इस कानून को तोड़ने के कारण उन्हें आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। ऐसा ही मामला पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भी चल रहा है। पाक में नवाज पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। क्या राहुल गांधी उन पर कोई कार्रवाई करेंगे।’

याद दिलाया ब्लैक मनी कानून

निर्मला सीतारमन ने ब्लैक मनी कानून की याद दिलाते हुए कहा कि अगर चिदंबरम पर आरोप तय होते हैं, तो उन्हें 10 साल जेल की सजा काटनी होगी और 120 फीसद पैनालिटी भी भरनी होगी। उन्होंने कहा कि हमने 2014 के अपने हलफनामे में कहा था कि हम कालाधन कानून लेकर आएंगे, जिसके तहत इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और हम 2015 में ब्लैक मनी कानून लेकर आए। उन्होंने कहा, ‘चिदंबरम ने कालेधन कानून का उल्लंघन किया है।’

यूके, अमेरिका समेत 14 देशों में संपत्ति

निर्मला सीतारमन ने कहा कि लंदन के पास कैब्रिज में पी.चिदंबरम के नाम पांच करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, 80 लाख की प्रॉपर्टी अमेरिका में है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 21 विदेशी खाते में उनके नाम हैं। 14 देशों में उनके नाम पर संपत्ति है।

नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा

चिदंबरम का निशाने पर लेते हुए सीतारमन ने कहा कि न तो उन्होंने 2009 में और न ही उसके बाद दाखिल अपने हलफनामे में संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया। वहीं, उनके बेटे कार्ति ने 2014 में अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के अध्यक्ष अपने वरिष्ठ नेता पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़े और जवाब दें।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चार्जशीट दाखिल की है। आयकर विभाग ने शुक्रवार को चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति, पत्नी नलिनि और बहू श्रीनिधि के खिलाफ कालेधन कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की। चिदंबरम एवं उनके परिवार पर विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर यह याचिका दाखिल की गई है।

 69 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!