Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

बहराइच-गोंडा हाईवे पर हुआ हादसा – खड़े ट्रक में जा घुसी गाड़ी, 6 की मौत, 10 गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2020, सोमवार। उत्तर प्रदेश के बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के जायरीनों से भरी वैन भीषण हादसे का शिकार हुई। खड़े ट्रक में वैन के टकराने से छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है। सभी मृतक व घायल लखीमपुर जिले के रहने वाले है।

जियारत करने गए थे सभी 

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि लखीमपुर जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के पश्चिम चमरौधा वार्ड नंबर दो निवासी चांद खान (51), सलमा (50),  निशा तबस्सुम (20), नयापुरवा उमरा निवासी इश्तिखार (45), शरीफ परवाज (15), शकील (8), सायना(17), सूफिया परवीन(4), नूरजहां (40), सोहन (50), सलीम ( 60), गुलनाज ( 60), नौशीन (10), तरन्नुम ( 17) समेत दो अन्य महिंद्रा सुपर वैन (UP31AT3437)में सवार होकर अंबेडकरनगर के किछौछा में जियारत करने गए थे। जियारत के बाद सभी वापस घर जा रहे थे। बहराइच-गोंडा हाइवे पर जाते समय पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सभी को तत्काल सीएचसी पयागपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने चांद खान, शकील, सोहन, सलीम व दो अन्य समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। एसपी ने बताया कि लखीमपुर जिले के एसपी से वार्ता कर घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिवारजन को दे दी गई है।

[box type=”shadow” ]मृतकों के नाम 

  • चांद खान (51) पुत्र जहूर खान निवासी पश्चिम चमरौधा वार्ड नं0 02 सिंगाही कला जनपद, लखीमपुर खीरी
  • शकील (8 वर्ष) पुत्र इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही जनपद, लखीमपुर खीरी
  • 50 वर्षीय महिला पत्नी सोहन निवासी बेलराया थाना तिकोनिया जनपद, लखीमपुर खीरी
  • सोहन (50) पुत्र दुरवा निवासी बेलराया थाना तिकोनिया जनपद, लखीमपुर खीरी
  • सलीम (60)पुत्र नूरअली निवासी रिंगारीपुरवा दा.बेलराया थाना तिकोनिया जनपद, लखीमपुर खीरी
  • ड्राइवर अज्ञात

ये हुए घायल 

  • सलमा बेगम (50) पत्नी चांद खान निवासी सिंगाहीकला जनपद, लखीमपुर खीरी
  • निशा तबस्सुम (20) पुत्री चांद खान निवासी सिंगाहीकला जनपद, लखीमपुर खीरी
  • इस्तिखार अहमद (45) पुत्र याकूब अहमद  निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही जनपद, लखीमपुर खीरी
  • शरीफ परवाज(15) पुत्र इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी
  • साइना (17) पुत्री इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी
  • सुफिया परवीन (04) पुत्री इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी
  • नूरजहां (40) पत्नी इस्तिखार अहमद निवासी नयापुरवा उमरा  थाना सिंगाही जनपद लखीमपुर खीरी
  • गुलनाज (60) पत्नी सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी
  • नौसीन (10) पुत्री सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी
  • तरन्नुम (17) पुत्री सलीम निवासी रिंगारीपुरवा दा0 बेलराया थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी[/box]

 117 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!