Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

दस दिन पर्व, वीवीआइपी ड्यूटी और चुनाव की तैयारी ने बढ़ाई अफसरों की टेंशन

देहरादून: निकाय चुनाव की तैयारी के बीच वीवीआइपी दौरे, दिवाली और राज्य स्थापना दिवस ने अफसरों को टेंशन बढ़ा दी है। सभी कार्यक्रम सफल और सही सलामत निपटे, इसे लेकर जनपद से लेकर शासन तक तैयारी चल रही हैं। खासकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अफसर ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।

प्रदेश में हर माह वीवीआइपी कार्यक्रम ही नहीं बल्कि वीवीआइपी का आवागमन हो रहा है। खासकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के दौरे यहां आम बात हो गए हैं। कुछ माह पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार और देहरादून पहुंच थे। मगर, तीन और चार नवंबर को उनका दौरा दोनों जिलों में लगा है। इसी तरह पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्वेस्टर समिट में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री का भी दिवाली से एक दिन पहले केदारनाथ धाम का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस बीच पांच नवंबर को धनतेरस की खरीदारी, छह व सात को दिवाली का पर्व है। यही नहीं नौ नवंबर को भाईदूज के साथ ही राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। ऊपर से निकाय चुनाव की तैयारी भी हर दिन अफसरों को टेंशन में डाले हुए है। इन सब के बीच व्यवस्थाएं, सुरक्षा और सुविधाएं जुटाने की चुनौती कम नहीं है।

चुनाव तक छुट्टी पर लगाई रोक

जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन का कहना है कि निकाय चुनाव की तैयारी और वीवीआइपी ड्यूटी के चलते सभी अफसरों और कार्मिकों की छुट्टी रद्द की गई है। अति आवश्यक छुट्टियां ही मंजूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़े पर्व, त्योहार और वीवीआइपी दौरों के आयोजन में दिनरात तैयारी की जा रही है।

कब क्या है-

1 नवंबर को राष्ट्रपति की तैयारी को बैठक

2 नवंबर को राष्ट्रपति की फ्लीट रिहर्सल

3 नवंबर को राष्ट्रपति का देहरादून आगमन

4 नवंबर को राष्ट्रपति की रवानगी

5 नवंबर को धनतेरस पर्व

6 नवंबर को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

7 नवंबर को दिवाली का पर्व

8 नवंबर को गोवर्धन पूजा

9 नवंबर को भैयादूज पर्व

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस

10 नवंबर से चुनाव प्रशिक्षण शुरू

 71 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!