Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए फिर सामने आईं सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। भारत सरकार में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो भारत के साथ -साथ विदेशों में भी लोकप्रिय है। लोकप्रियता भी इस कदर की भारत के साथ दूसरे देश के लोग भी उनसे मदद की गुहार लगाते हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए विदेशों में रह रहे भारतीयों की समस्याओं को सुलझाने का काम करतीं है। सुषमा स्वराज ट्विटर पर मिली समस्याओं के फौरन समाधान के लिए चर्चित हैं।

इस बार विदेश मंत्री सुषमा स्वारज से एक महिला ने अपने पति के लिए मदद मांगी है। अम्रिता नाम की महिला ने पश्चिम अफ्रीका के गुनिया में फंसे अपने पति को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। जिसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने लिखा कि मैने आपकी समस्या के समाधान के लिए गुनिया के हमारे राजदूत से रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल महिला ने ट्विट कर लिखा कि मैं अपने पति को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए आपसे मदद मांग रही हूं। वह गुनिया में फंसे हुए हैं और उनके पासपोर्ट को 1 महीने से अधिक के लिए जब्त कर लिया गया है। अब आपकी मदद की जरूरत है क्योंकि वहां उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे अली नामक के शख्स ने ट्वीट के जरिए सुषमा स्वराज तक अपनी बात पहुंचाई। उन्होंने ट्वीट में भारत वापस ना लौटने पर खुदकुशी करने की बात कही थी। इस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को खुद उनकी हिम्मत बढ़ाई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 99 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!