उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ
सुमन नगर मोहल्ला विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १६ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। रविवार,15 दिसम्बर, 2019 को सुमन नगर मोहल्ला विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रमोद नौटियाल, उपाध्यक्ष उपेन्द्र बडोनी, कुलदीप डंगवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश नौटियाल, सचिव पदम सिंह धमांन्दा का
सर्व सम्मति से चयन किया गया। अध्यक्ष प्रमोद नौटियाल ने जानकारी दी कि कार्यकारिणी का विस्तार बहुत जल्दी किया जायेगा तथा समिति अपने क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव कार्यरत रहेगी।

नईं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक उमेश शर्मा (काऊ) का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर गये । आकाश ज्ञान वाटिका सभी चयनित पदाधिकारियों को व सुमन नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देती है।
157 total views, 1 views today