Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

छात्रसंघ और एनएसयूआइ ने शिक्षकों की मांग को लेकर शुरू क्रिया क्रमिक अनशन

देहरादून। वीर शहीद केशरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए कोर्स शुरू करने और शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांगों को लेकर छात्र संघ व एनएसयूआइ ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा।

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रहा है। कहा कि एक सप्ताह तक क्रमिक अनशन प्रात: दस बजे से सायं चार बजे तक चलेगा।

यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री, प्रशांत कश्यप, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री, सलमान, महासचिव अर्चना चौहान, विवेक बिज्लवाण, कविता चौहान, जैस्मीन, अर्चना चौधरी, अवनीश नौटियाल, ङ्क्षप्रस राणा, राहुल कुमार, आदर्श डोगरा, रिया साहू, श्वेता शर्मा, हिमाद्री, अभिनव, सजल, संदीप कंडवाल, निशांत सैनी आदि शामिल रहे।

उधर एनएसयूआइ द्वारा कॉलेज में चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में संगठन के छात्र-छात्राओं ने भी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। छात्र नेता फरमान अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक उनकी मांगों को अनदेखा कर रहे हैं।

उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन भूख हड़ताल करेगा। अनशन के दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। अनशन करने वालों में रविंद्र, आदेश राणा, सनव्वर हसन, साहिल, सूरज, आरजू, शबीना, बिलाल, कल्पना आदि मौजूद रहे।

 86 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!