Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ग्रमीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा, ‘‘गरीबी उन्मूलन हेतु संचालित महत्वपूर्ण केन्द्रपोषित योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करें’’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। ‘‘गरीबी उन्मूलन हेतु संचालित महत्वपूर्ण केन्द्रपोषित योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करें’’ यह निर्देश दिये ग्रमीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते ने बीजापुर गेस्ट हाउस में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन तथा राज्य द्वारा गरीबी उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे अभिनव प्रयासों का बेहतर तरीक से और गंभीरता से इम्प्लिमेंट करने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की विशेषकर महिलाओं की आर्थिकी बेहतर बनाने के लिए लोगों को क्षमता निर्माण, दक्षता निर्माण, स्मार्ट उत्पादन तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उत्पादों की बेहतर ब्राण्डिंग और मार्केटिंग पर काम करने को कहा। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों को बाजार की मांग के अुनुरूप विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देते हुए उत्पादों की बेहतर ब्राण्डिंग और मार्केटिंग करते हएु समूहों की आर्थिकी बढायें। उन्होंने नये-नये कलस्टर बनाकर लोगों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जोड़ते हुए लाभान्वित करने को कहा। मनरेगा में भी उन्होंने विभिन्न तरीकों से कन्वर्जेन्स करते हुए वृहद आर्थिकी के अवसर पर पैदा करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वावलम्बन बनाने हेतु उनके ही क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के आर्थिक अवसरों की पहचान करते हुए उनमें लोगों को स्किल कर सरकारी वित्तीय सहायता से जोड़े।

ग्रमीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा अन्य मदों में जिनमें और वित्तीय आपूर्ति की जरूरत है शीघ्रता से धनराशि को अवमुक्त करवानें को कहा ताकि लोगों के आर्थिक उत्थान हेतु समय से और पर्यापत मात्रा में धनराशि प्राप्त की जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की योजनाओं का समन्वय करते हुए एक बेहतर माॅडल बनाया सकता है, जिसमें विभिन्न योजनाओं से तकनीकी और वित्तीय जरूरी सपोर्ट हासिल हो सकेगा।

इस दौरान ग्राम्य विकास विभाग द्वारा केन्द्र पोषित तथा राज्य द्वारा गरीबी उत्थान हेतु संचालित कार्यक्रमों की प्रगति का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। अवगत कराया गया कि राज्य पलायन आयोग द्वारा चयनित 474 चिन्हित गावों में पलायन रोकने हेतु मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव में मूलभूत एवं आजीविका संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। विभिन्न प्रकार के आजीविका समूहों का गठन कर उनको विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उनकी ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग के प्रयास किये जा रहे हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीष पंवार, अपर सचिव वन्दना सिंह, अपर सचिव उदयराज सिंह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनआरएलएम प्रदीप पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 1,104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!