Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लो.नि.वि. की कार्य प्रणाली पर जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जताई नाराजगी

सड़कों को जगह-जगह खोद कर दुर्घटना जोन न बनाये बल्कि योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें ताकि जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या से दो चार न होना पड़े। : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने अपने स्थलीय निरीक्षण के दौरान आज सर्वे चौक से चूना भट्टा रायपुर तक के मोटरमार्ग की स्थिति पर असंतोष जताया तथा लो.नि.वि. को सर्वे चौक से 750 मी० तक ड्रेनेज सिस्टम निर्माण से लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों को नजदीक से देखा। उन्होंने सड़कों पर ईधर-उधर रखी सामग्री, जगह-जगह खुले गढ्ढे एवं चौक हुई नालियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्थित तरीके से कार्य करने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा सड़कों को जगह-जगह खोद कर दुर्घटना जोन न बनाये बल्कि योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करें ताकि जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या से दो चार न होना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साथ में चल रहे लो.नि.वि. के अभियन्ताओं को ड्रनेज सिस्टम निर्माण से सड़क पर लगे मलुबे के ढेरों को तत्काल बिछाने के निर्देश दिये साथ ही आगामी 15 दिनों में रोड के साथ ही ड्रेनेज कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने लो.नि.वि. की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्यक संसाधन जुटाकर प्राथमिक से ड्रेनेज कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों की सफाई, गढ्ढा भरान के साथ ही रोड़ पर रखी सामग्रियों को हटाने के लिए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज सिस्टम से कई स्थानों पर गढ्ढे बन गये हैं जिससे आकस्मिक दुर्घटना संभावित है इस देखते हुए उन्होंने तत्काल गढ्ढे भरवाने का कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एक स्थान पर ड्रेनेज सिस्टम के अलावा पेयजल लाइन हेतु रखे गये पाईपों का तत्काल संयोजन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से जल संस्थान के अभियन्ता को दिए।

जिलाधिकारी ने आयुध निर्माणी संस्थान से आगे रायपुर मार्ग पर नालियां चौक होने से सड़क पर जलभराव की समस्या के तत्काल निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि. ऋषिकेश विपुल सैनी, तहसीलदार सदर दयाराम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 168 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!