Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
खेल-जगत

साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सिर्फ सात रनों का ही योगदान दे सके

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी कप्तान विराट कोहली के दोहरे शतक के दम पर 601 रन बनाकर घोषित की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 36 रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं।

साउथ अफ्रीका की पारी

साउथ अफ्रीका को सातवां झटका सेन्युरन मुथुस्वामी के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर LBW आउट हुए। डटकर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने वाले कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट आर अश्विन ने हासिल किया। डु प्लेसिस 64 रन बनाकर अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे।

डिकॉक हुए बोल्ड

साउथ अफ्रीकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक इस मुकाबले में 48 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। डिकॉक को आर अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इससे पहले विशाखापत्तनम टेस्ट मैच की पहली पारी में डिकॉक ने शतक जड़ा था। हालांकि, टीम को हार मिली थी।

डुप्लेसी का अर्धशतक पूरा

दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में उनका ये लगातार दूसरा अर्धशतक है। डुप्लेसी ने 64 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 78.13 रहा।

शमी ने दिलाई दिन की पहली सफलता

साउथ अफ्रीका को दिन के खेल में पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। नाइट वॉचमैन एनरिच नॉर्त्जे को शमी ने विराट कोहली के हाथों तीन रन के स्कोर पर कैच करवाया। उमेश यादव ने थ्युनिस डिब्रून को 30 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका का पांचवां झटका दिया।

भारत ने दूसरे दिन अपनी पारी को कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 3 विकेट पर 273 रन से आगे बढ़ाया। विराट ने शानदार दोहरा शतक जमाया जबकि रहाणे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। कोहली और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 59 रन बनाकर आउट हुए।

विराट कोहली ने जमाया दोहरा शतक 

चौथा विकेट गिरने के बाद विराट ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को संभाला और 10 महीने बाद अपना शतक बनाया। कोहली ने 16 चौकों की मदद से 173 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 295वीं गेंद पर 28 चौके जड़ दोहरा शतक पूरा किया। कोहली ने जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 225 रन की साझेदारी निभाई।

भारत के पास 565 रन की बढ़त 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिरा दिए थे। उमेश यादव ने भारत को एडेन मार्करम और डीन एल्गर का विकेट दिलाया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने तेंबा बावुमा को आउट कर साउथ अफ्री

 76 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!