Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

छह माह पूर्व बॉर्डर पर लापता हुए सेना के जवान को सेना ने शहीद घोषित कर दिया

छह माह पहले बार्डर पर लापता हुए सेना के जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का अब तक कुछ पता नहीं चला है। ऐसे में सैन्य प्रबंधन ने जवान को बैटल कैज्युल्टी (शहीद) मान लिया है। हालांकि शहीद जवान के परिवार को उम्मीद है कि उनका लाडला एक न एक दिन जरूर घर लौटेगा। सकुशल न सही तो जब तक जवान का पार्थिव शरीर अपनी आंखों से नहीं देख लेंगे, तब तक आस नहीं छोड़ेंगे। बहरहाल, प्रक्रिया के तहत लंबे समय तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं लगने पर उसे शहीद मान लिया जाता है। इसके बाद शहीद जवान के सभी कागजात व सामान को घर पहुंचा कर आश्रितों को पेंशन मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

11वीं गढ़वाल गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह नेगी बीती आठ जनवरी को लापता हो गए थे। बताया गया कि अनंतनाग सेक्टर में पाक सीमा के ठीक सामने वाली पोस्ट पर बर्फ में पांव फिसलने से वह उस पार (पाकिस्तान सीमा) की तरफ गिर गए। मूलरूप से गैरसैंण ब्लॉक के रहने वाले हवलदार राजेंद्र का परिवार प्रेमनगर से आगे अंबीबाला स्थित सैनिक कॉलोनी में रहता है। लापता हुए जवान की तलाश में सेना द्वारा कई दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

हालांकि, हवलदार राजेंद्र के परिवार के सदस्य बार-बार यही कहते रहे कि सैन्य यूनिट से संपर्क करने पर उन्हें सही जानकारी नहीं दी जाती है। जवान के बुजुर्ग पिता व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई थी। पिछले छह माह से परिवार का हर सदस्य टूटा हुआ है। हर दिन इस उम्मीद से कट रहा है कि क्या पता, कल उनका लाडला घर लौट आए। बताया जा रहा है कि सेना ने भी अब हवलदार राजेंद्र को शहीद मानकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

शहीद जवान की पत्नी राजेश्वरी नेगी इससे इत्तेफाक नहीं रखती हैं। कहती हैं, ‘जब तक सैन्य यूनिट द्वारा स्पष्ट रूप से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती, या पार्थिव शरीर अपनी आंखों से नहीं देख लेती हूं, नहीं मानूंगी कि पति शहीद हो गए हैं।’ परिवार के सदस्यों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पत्राचार करने या फिर टेलीफोन से संपर्क करने पर सैन्य यूनिट की ओर से उन्हें अच्छा रिस्पांस नहीं मिलता है। यही नहीं, जनवरी में छोटे-बड़े नेता आए दिन घर पर जरूर आए। पर उसके बाद किसी ने परिवार की सुध नहीं ली है। सरकार व स्थानीय प्रशासन से भी परिवार को कोई मदद नहीं मिली है।

 53 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!