Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा सहज पंजीकरण करवाने सम्बन्ध में बैठक आयोजित  

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून दिनांक 17 दिसंबर 2019(सू०वि०)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा सहज पंजीकरण करवाने सम्बन्ध में बैठक आयोजित  की गयी। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल करने हेतु ‘स्वीप’ गतिविधियों के तहत् विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा इस कार्य के लिए सम्बन्धित बीएलओ तथा सुपरवाईजर के कार्यों की लगातार माॅनिटरिंग करते रहने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत को मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हीकरण (अंकन) करने के निर्देश दिये और दिव्यांगता के प्रकार सहित पूरा विवरण अपडेट करने को कहा जिससे निर्वाचन के समय विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं को सम्बन्धित बूथ पर दी जाने वाली विभिन्न सुविधायें देने में आसानी हो सके। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में दिव्यांग लोगों की संख्या में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिये गये डाटा और निर्वाचन के डाटा में लगभग 5 हजार का अन्तर आ रहा है, जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि यह गैप किस कारण से आ रहा है इसका ग्राउण्ड स्तर बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन करें और किसी भी तरह से दोनों डाटा में गैप नही होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मतदाताओं का अलग-अलग वर्गवार पूरा डाटाबेस तैयार करें और लोगों को मतदाता सूची में अधिक से अधिक शामिल करनंे के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत् जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने आगामी समय के लिए जिन पोलिंग स्टेशन में अधिक जनसंख्या है उनमें से अधिकतर को माॅडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए वहां पर सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का विकास करने के सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में सभी दिव्यांग मतदाताओं का शत्-प्रतिशत् पंजीकरण सुनिश्चित करने और पंजीकरण के अपडेट और सत्यापन इत्यादि को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री न0 ‘1950’ दिव्यांगजनों से सम्बन्धित सूचना दे सकता है। दिव्यांगजन की सूचना देते समय उनकी आईडी (पहचान पत्र संख्या) और दिव्यांगता का प्रकार बताना होगा इससे मतदाता सूची में उनका चिन्हीकरण किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, परियोजना अधिकारी होप एन्यू मैष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!