Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

इतने करोड़ में बिकी शाहरुख़ की zero, बस इतने दिन बाद आ रहा है ट्रेलर

मुंबई। शाहरुख़ खान ने इस साल आने वाली अपनी फिल्म ज़ीरो के लिए जी जान लगा दी है। वो फिल्म को तकनीकी रूप से बेस्ट फिल्म बनाना चाहते हैं और नए साल के मौके पर अपने फैन्स को बड़ा तोहफ़ा देने के मूड में हैं। फिल्म का ट्रेलर दो नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया जाने वाला है।

ख़बर है कि शाहरुख़ खान की फिल्म ज़ीरो के थियेट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 100 करोड़ रूपये में बेचे गए हैं। पहले बताया जा रहा रहा था कि इसकी कीमत इससे भी ज़्यादा हो सकती है लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिगर सैकड़े तक पहुंचा है । वैसे ये किंग खान की फिल्मों के सबसे महंगे राइट्स नहीं हैं। फिल्म दिलवाले को 130 करोड़ रूपये में बेचा गया था। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख़ खान की पिछली कुछ फिल्में मिनिमम गारंटी पर बेचीं गई हैं लेकिन इसे एडवांस राइट्स के तौर पर सोल्ड किया गया है। यानि नुकसान होने पर एग्जिबिटर्स कुछ पैसा वापस भी मांग सकते हैं ।

शाहरुख़ खान इस फिल्म को लेकर काफ़ी आश्वस्त हैं लेकिन करीब एक साल से आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ज़ीरो को दिव्य-भव्य बनाने के चक्कर में इतने करोड़ रूपये खर्च हो गए जो अब तक शाहरुख़ की किसी फिल्म को लेकर नहीं हुए हैं। ख़बर है कि फिल्म ज़ीरो की लागत करीब 300 करोड़ से अधिक हो गई है। इसमें फिल्म के लिए इस्तेमाल की गई लेटेस्ट इंटरनेशनल टेक्निक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का खर्च सबसे अधिक है। साथ ही अमेरिका में करीब 150 दिनों की शूटिंग का खर्च भी शामिल है। इससे पहले शाहरुख़ खान की बनाई फिल्म रा.वन पर करीब 85 करोड़ रूपये की प्रोडक्शन कॉस्ट आई थी। हालांकि इसका मार्केंटिंग बजट भी 52 करोड़ था लेकिन ज़्यादातर कमर्शियल को-ऑपरेशन था।

इस बीच शाहरुख़ खान के घर उनके जन्मदिन और दिवाली के निमित्त तैयारी जोरों पर है l मुंबई में बांद्रा स्थित उनके बंगले मन्नत को सजाया जा रहा है l ख़ूब रौशनी की जा रही है l किंग खान के बर्थडे के साथ उनकी फिल्म के स्वागत की भी तैयारी है l

बता दें कि शाहरुख़ खान की ज़ीरो का ट्रेलर उनके जन्मदिन के मौके पर दो नवंबर को आएगा। फिल्म ज़ीरो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को शाहरुख़ खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट भी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म ज़ीरो एक बौने की कहानी है और वो रोल शाहरुख़ खान फिल्म में कर रहे हैं। उनके साथ अनुष्का शर्मा है, एक असफल साइंटिस्ट के रूप में और कटरीना कैफ़ हैं एक हीरोइन के रोल में, जिन्हें शराब की लत है।

फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। आनंद एल राय का मानना है कि शाहरुख़ खान के करियर का यह सबसे कठिन किरदार है.शाहरुख़ खान ने इस फिल्म के लिए काफी वक़्त दिया है और उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी तैयार किया है l ज़ीरो के बाद भी शाहरुख़ खान और आनंद एल राय का गठबंधन जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ ने राय के प्रोडक्शन के साथ मिल कर अगले पांच साल में कुछ फिल्में प्रोड्यूस करने का फैसला किया है।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!