Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
मनोरंजन

शाह रुख़ ख़ान के ड्रेसिंग सेंस पर ‘बउआ सिंह’ ने मारा ताना, मिला करारा जवाब, पढ़िए ख़बर

मुंबई। एक महाशय अभी नये-नये ट्विटर पर आये हैं। ख़ुद को पता नहीं कहां का तीस मार खां समझते हैं कि आते ही अपनी हीरोगीरी झाड़नी शुरू कर दी है। और तो और, शाह रुख़ ख़ान को ही सीधे निशाने पर ले लिया और लगे शेखी बघारने। ख़ुद को मेरठ का बताते हैं और नाम है बउआ सिंह। डींगे मारने का आलम यह कि कुतुबमीनर की ऊंचाई भी कम पड़ जाए। मगर, किंग ख़ान से पंगा लेना बउआ सिंह को भारी पड़ गया और शाह रुख़ ने बउआ सिंह की ऐसी क्लास लगायी है कि अब बगले झांक रहे हैं।

बउआ सिंह ने 25 अक्टूबर को ट्विटर ज्वाइन किया और 26 अक्टूबर को शाह रुख़ से उलझ गये। लम्बी-लम्बी छोड़ने में माहिर बउआ सिंह ने एक स्टेटस लिखा- ”अरे भई शारुख़, मेरी मम्मी ने आज आपको बहुत बड़ा कॉम्पीलमेंट दिया, बोलीं आप मेरे जैसे दिखते हैं। हमने कहा, हां डिम्पल तो सेम हैं, पर ड्रेसिंग सेंस अपना थोड़ा ठीक करो गुरु।” इस स्टेटस को पढ़कर आप समझ गये होंगे कि बउआ सिंह ने अपने शेखी के चक्कर में शाह रुख़ को छेड़ दिया है। जिस शाह रुख़ के ड्रेसिंग स्टाइल को ड्रेस डिज़ाइनर तक मिसाल मानते हैं, वो बउआ सिंह किंग ख़ान के ड्रेसिंग सेंस की खिल्ली उड़ा रहा है।

किंग ख़ान आख़िर कैसे चुप बैठते। शाह रुख़ ने भी बउआ सिंह को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया। उन्होंने बउआ के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा- ”बउआ सिंह, मेरी मम्मी कहती थीं कि आदमी कपड़े बनाता है, कपड़े आदमी को नहीं। आपकी डीपी (ट्विटर एकाउंट में लगी फोटो) देखकर लगता है कि सात जन्म में भी मेरा ड्रेसिंग सेंस आप सा नहीं हो पाएगा। बाक़ी डिम्पल हैं मेरे आपके जैसे, उसके लिए शुक्रिया। तुम बहुत कच्छे इंसान, अररर, अच्छे इंसान लगते हो।”

चलिए अब आपको बताते हैं कि आख़िर यह बउआ सिंह हैं कौन, जिन्होंने आते ही शाह रुख़ ख़ान को लपेटे में ले लिया और बदले में अपनी इज़्ज़त का फालूदा करवा दिया। यह बउआ सिंह शाह रुख़ की आने वाली फ़िल्म ज़ीरो का मुख्य किरदार है, जो मेरठ से दिखाया गया है। बउआ दरअसल बड़बोला बौना है, जो अपनी ही धुन में रहता है और किसी को अपने आगे कुछ नहीं समझता। किंग ख़ान ने इस किरदार को बड़े ही दिलचस्प तरीके से अपने फैंस से इंट्रोड्यूस करवाया है।

इससे पहले बउआ ने मज़ेदार ट्वीट किया था- सुनो। हम बोर हो रहे हैं। शादी भी नहीं हुईष वर्ना बीवी के साथ लूडो खेल लेते। प्लीज़ कोई फ़िल्म बताओ टाइम किल करने को।

ज़ीरो को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया औह फ़िल्म इसी साल दिसम्बर में रिलीज़ हो रही है। आने वाले वक़्त में बउआ के ऐसे ही दिलचस्प इंटरेक्शन देखने को मिलेंगे। फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा फ़ीमेल लीड रोल में हैं, जबकि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज़ इसमें गेस्ट एपीयरेंस में नज़र आने वाली हैं। सलमान ख़ान भी फ़िल्म में कैमियो कर रहे हैं, जिसकी झलक ईद पर एक टीज़र जारी करके दिखायी गयी थी।

 104 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!